फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुभरी ख्वाजा में नाली विवाद को लेकर पथराव, छह घायल

Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, नागल। गांव सुभरी ख्वाजा में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष से एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम छह बजे की है। एक पक्ष के अफसर का कहना है कि पानी की निकासी के लिए सरकारी नाली का निर्माण चल रहा था। आकिल पक्ष के लोगों ने नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके घर पर पथराव कर दिया। इसमें अफसर अली, जरीफन एवं साबिर घायल हो गए। उधर, आकिल पक्ष ने थाने में बताया की नाली निर्माण के दौरान अफसर अली पक्ष के लोगों ने उनका रास्ता अवरुद्ध कर दिया, उन्होंने विरोध किया। इस पर अफसर अली पक्ष ने उन पर पथराव कर दिया इसमें अबरार, फैसल एवं हसरत घायल हो गए। घायलों में चिकित्सकों ने हसरत, साबिर, अफसर अली, जरीफन को जिला अस्पताल रेफर किया है। सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें