फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायेपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायेपुर में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें सात महिलाओं सहित 15 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को सीएचसी बेहट लाया गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम की है। गांव रायेपुर में दवाई लेने जा रही एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बताया गया कि जब युवती के परिजन आरोपी पक्ष के घर शिकायत करने गए तो मारपीट हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान फिर से दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया और लाठी-डंडे चल गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी शुरू कर दिया। इसमें सात महिलाओं सहित 15 लोग घायल हुए है। इनमें एक पक्ष से बानो, रहमान, सुहेल, अंजुम व अमरीन तथा दूसरे पक्ष के फुरकान, कुर्बान, जीशान, फैजान, अलीशान, उस्मानी, नजराना, सहीन व इसराना आदि है। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी बेहट पहुंचाया, जहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अतुल शर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें