फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! खाकी वर्दी में पौधा चोरी करते सीसीटीवी कैमरे कैद हुआ व्यक्ति, एक महीने से लगातार हो रही वारदात

Mon, 19 Jul 2021 09:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

खाकी वर्दी में एक व्यक्ति नर्सरी से पौधा चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यहां लगातार एक महीने से चोरी की वारदात हो रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ व्यक्ति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दिल्ली रोड स्थित एक नर्सरी से खाकी वर्दीधारी व्यक्ति गमले चोरी कर रहा है। कई दिनों से लगातार नर्सरी से गमले चोरी हो चुके हैं। सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर आरोपी की तस्वीर कैद हुई, जिसमें खाकी वर्दीधारी व्यक्ति चोरी करते हुए नजर आ रहा है। मामले की शिकायत कोतवाली सदर बाजार में की गई है। आरोपी के पुलिसकर्मी होने की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर अखिल जैन की नर्सरी है। उनकी नर्सरी से कई दिनों से गमले चोरी हो रहे हैं। कई बार पौधे भी चोरी किए गए। करीब एक माह से इसी तरह घटना हो रही है। अब अखिल जैन ने नर्सरी में सीसीटीवी लगवाया, जिसमें शनिवार की रात एक खाकी वर्दीधारी व्यक्ति गमले चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।

अखिल जैन ने बताया कि रात आठ बजे करीब की घटना है। उस समय तक नर्सरी के गेट खुले रहते हैं। मामले की शिकायत कोतवाली सदर बाजार पुलिस से भी की गई है। आरोपी के पुलिसकर्मी होने की आशंका जताई है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें