फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। गांव रसूलपुर में मस्जिद के इमाम को लेकर दो पक्षों में विवाद होने के बाद बुलाई गई पंचायत में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बृहस्पतिवार की रात मस्जिद के इमाम पर गांव के एक पक्ष ने युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस बात को लेकर गांव का दूसरा पक्ष इमाम पर लगे आरोपों को गलत बताने लगा, जिसे लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों की रात में ही पंचायत बुलाई, जिसमें दोनों पक्ष भिड़ गए और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष एक दूसरे पर धारदार हथियारों से भी हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घायलों में अफजाल, गालिब, मेहरबान, फिरोज, बिलाल, मुत्तहिद आदि शामिल है, जिन्हें बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
राजकुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें