सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में छापा मारकर नकली इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़ किया गया। मौके से हुए एक आरोपी को नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि चार फरार हो गए। भारी मात्रा में नकली इंजेक्शन बरामद किए गए।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना जनकपुरी पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की शाम मोहल्ला जनकपुरी में एक मकान में छापा मारकर गुलजार नामक व्यक्ति को पकड़ा, जबकि पुलिस को देखकर चार लोग मौके से फरार हो गए। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा नकली इंजेक्शन तैयार किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूना जांच के लिए लैब में भेज दिया है। मौके से तैयार इंजेक्शन और सामग्री भी बरामद की गई।
कहां-कहां किए जाते थे सप्लाई
सहारनपुर। आरोपियों द्वारा इंजेक्शन तैयार कर कहां-कहां सप्लाई किए जाते थे, इसकी जांच भी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने शुरू कर दिया है। क्योंकि, नकली इंजेक्शनों से किसी की भी जान खतरे में पड़ सकती है।
बड़ा गैंग होने की आशंका
सहारनपुर। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों को बड़ा गैंग है, जो नकली इंजेक्शन पड़ोसी जिलों व उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल में भी सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस दिशा में भी जांच कर रही है।