फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव, छह घायल

विज्ञापन
नकुड़ में संघर्ष के बाद अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजन। श्रोत नागरिक - फोटो : घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल के अंदर ले जाते परिजन व मौजूद पुलिस ।
विज्ञापन
सहारनपुर, नकुड़। कस्बे में किसी बात पर एक ही समुदाय के दो युवकों के बीच मारपीट के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले तथा पथराव तक हुआ। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गई तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर इन्हें वहां से दौड़ाया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला सुजातपुरा निवासी आमिर व माहिर के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद एक युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मोहल्ला पीपलतला के पास आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। झगड़े में आमिर, माहिर, नवीद, शोहेल व शाहरुख नाम के दो युवक घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। इतना ही नहीं यहां बीच-बचाव होने के बाद जब दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे तो वहां दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सीएचसी में भी एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई थी, लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मियों की सजगता के चलते मारपीट नहीं हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
उधर, सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के चलते पुलिस व्यस्त थी। मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेताया कि यदि किसी ने कानून से खिलवाड़ का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें