फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने रात में अमले के साथ किया भ्रमण--

विज्ञापन
शहर में भ्रमण के दौरान सड़क पर कार की पार्किंग को लेकर नाराजगी जताते एसएसपी डॉ. एस चनप्पा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच शुक्रवार रात डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने पूरे अमले के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों से लेकर शहर के कई स्थलों का भ्रमण किया। इसके साथ ही पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च भी जारी रहा।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह भ्रमण किया जा रहा है। पूरे जिले में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। डॉग स्कवॉड सहित अन्य टीमें अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही हैं। इन अधिकारियों के साथ जैैसे ही पुलिस की टीमें सड़कों पर उतरीं तो कई दुकानदारों ने सड़कों से सामान हटा लिया। कुछ ने दुकानें भी बंद कर लीं। इन अफसरों ने लोगों को यह भी बताया कि शनिवार से लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। इसलिए अब इस बदलाव और कोरोना की गाइडलाइन के अनुरूप ही आगे की दिनचर्या को अपनाएं। भ्रमण के दौरान कई मार्गों पर गलत पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने के साथ ही सड़कों पर बेवजह अतिक्रमण न किया जाए।

शहर में भ्रमण के दौरान एक दुकानदार को अतिक्रमण न करने के बारे में दिशा निर्देश देते डीएम अखिलेश स?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें