फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे व्यापारी की सेहत बिगड़ी

Tue, 02 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर प्लास्टिक एसोसिएशन का 40 माइक्रोन से ऊपर के कैरी बैग से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर धरना सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बैठे एक व्यापारी की सेहत खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके चलते व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


नवाबगंज चौक चल रहा व्यापारियों का धरना सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। वहां बैठे प्लास्टिक एसोसिएशन के सदस्य आशु अरोड़ा की सेहत अचानक खराब हो गई, जिन्हें पहले दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के रैफर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से लगे सदमे से व्यापारी की तबियत खराब हुई है।

उन्होंने कहा कि 40 माइक्रोन से ऊपर के कैरी बैग को मान्यता मिलनी चाहिए। सहारनपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल और चेयरमैन संजय गिल्होत्रा ने धरने पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि व्यापार मंडल आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इस दौरान सुरेश त्यागी, सुदर्शन जुनेजा, नरेश कुमार, निखिल कुकरेजा, अरुण टक्कर, गुरुबख्श चावला,  प्रमोद शाह, अशोक छाबड़ा, चरणदास जुनेजा, पिंकी नरूला, रोहित छाबड़ा, संजीव मोगा, लवलीश जिंदल, पंकज चावला, राजकुमार कालड़ा, राकेश धमीजा, रोहित, बिट्टू  नारंग, देवेंद्र चानना, संजीव परूथी, सुनील गुप्ता, बंटी, गौरव शाह, गौरव कांबोज, अजय नारंग, तरूण शर्मा, अमित कक्कड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें