फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस का छापा: सहारनपुर के निजी अस्पताल से चिकित्सक को उठाया, जैश-ए-मोहम्मद के लगाए थे पोस्टर

Fri, 07 Nov 2025 11:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर में छापा मारकर एक निजी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. अदिल अहमद को हिरासत में लिया। उन पर श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद पुलिस चिकित्सक को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
आरोपी चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पुलिस ने देर रात सहारनपुर में पहुंची। यहां से एक निजी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. अदिल अहमद को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। आरोप है कि चिकित्सक श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने में शामिल है। पिछले महीने ही चिकित्सक ने निकाह किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'मैंने तेरे पति को मार डाला...', प्रेमी ने कत्ल के बाद पत्नी को फोन पर बताई थी ये बात; अजय का कबूलनामा 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. अदिल अहमद अंबाला रोड स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में तैनात है। कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए थे। इनमें आतंकी संगठन के समर्थन में मेसेज लिखे थे। इस घटना के बाद श्रीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें डॉ. अदिल का नाम सामने आया। कुछ दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने डॉ. अदिल के घर अनंतनाग पहुंची थी। वहां से पता चला था कि डॉ. अदिल सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में तैनात है। बृहस्पतिवार देर शाम श्रीनगर पुलिस शहर में पहुंची। यहां एसएसपी से मिली।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय एसओजी के साथ लेकर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची। इससे पहले कोर्ट की सभी प्रक्रिया पूरी की। श्रीनगर पुलिस डॉ. अदिल को अपने साथ ले गई। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने मुलाकात कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की।
 
दिल्ली रोड पर एक निजी अस्पताल में रह चुका चिकित्सक
डॉ. अदिल दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी कार्यरत रह चुका है। इसके बाद अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहा है।  बताया जा रहा है कि हाल ही में चिकित्सक ने एक महिला चिकित्सक से निकाह किया था। वहीं, अब स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। जम्मू-कश्मीर से आने वाले लोगों की जांच शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें