देहरादून-आनंद विहार वंदेभारत एक्सप्रेस का सहारनपुर होते हुए पहले से संचालन किया जा रहा है। यह वंदेभारत हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए आनंद विहार जाती है। अब ट्रेन नंबर 26503-04 सहारनपुर-लखनऊ के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन होगा।
सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी।
पहले इस ट्रेन का उद्घाटन सात नवंबर को होना था, लेकिन अब आठ नवंबर को करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। वंदेभारत के नियमित संचालन की तारीख अभी सामने नहीं आई है।
ये रहेगी समयसारिणी
- लखनऊ से सुबह पांच बजे चलकर 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की और दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर आएगी।
- वापसी में सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलेगी। 3:35 बजे रुड़की, 4:40 बजे नजीबाबाद, शाम 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली, 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
ये भी देखें...
Saharanpur: युवक की हत्या कर ढमोला नदी में फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार, शव की तलाश में जुटे ग्रामीण और पुलिस