फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध के शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
शिक्षण संस्थान बौद्घ विहार में बुद्घ पूर्णिमा मनाते पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा भाव से मनाई गई। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ महात्मा बुद्ध के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुद्ध शिक्षा संस्थान बामियान बुद्ध विहार आंबेडकरपुर में धम्म प्रभातफेरी निकाली गई। इसके साथ ही बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। हसनपुर चौक पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व एसडीएम रामजी लाल ने पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी विभिन्न स्थानों पर होते हुए बामियान बुद्ध विहार में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके साथ ही यहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, आरटीओ देव मनी भारती, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रियदर्शी, अवधेश कुमार, उमा शंकर, अनित कुमार, कुलदीप पटेल, डॉ. अरविंद, एसपी सिंह, अमरीश चौटाला, प्रेमपाल बौद्ध, बृजपाल सिंह, रवि बौद्ध, सतीश गौतम, डॉ. गुलशन, सीताराम सहगल मौजूद रहे। नागल रोड स्थित गांव भाटखेड़ी में बुद्धिस्ट एसोसिएशन फोर वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से गोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव सुशील बौद्ध ने कहा कि महात्मा बुद्ध सर्व समाज के लिए शांति का प्रतीक है। उनके बताए रास्तों पर चलकर ही जीवन सफल होगा। इस दौरान प्रवीन बौद्ध, अभिषेक कुमार, रोहताश कुमार, सचिन कुमार, सुषमा गौतम, विपुल बौद्ध, सुदेशना बौद्ध, राहुल बौद्ध मौजूद रहे। वहीं, जागृति फाउंडेशन द्वारा जेजेपुरम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातकाल श्रद्धा भाव के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। श्री पाल बौद्ध व अरविंद कुमार ने महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान रतिराम गौतम, एसके गौतम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष साधूराम और मुख्य अतिथि भारत भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि भारत भूषण ने कहा कि महात्मा बुद्ध शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष साधूराम ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने विश्व का भ्रमण कर शांति का संदेश दिया। इस दौरान जिला मंत्री रविंद्र सिंह गौतम, विजयपाल, सुलेेख चंद, सुभाष गौतम, सचिन, सुमेर चंद, अनुज कुमार, सोम सिंह, सत्यप्रताप, अशोक, सुमित मौजूद रहे।

जेजेपुरम में गौतम बुद्घ का जन्मदिन मनाते जागृति फाउंडेशन के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

हकीकतत नगर में बुद्घ पूर्णिमा पर गौतम बुद्घ व डा भीमराव अंबेडकर के चित्र पुष्प अर्पित करते आरक्ष?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें