अमर उजाला रंग बरसे योजना के तहत गुलाल को वितरित करते आर्यव्रत के डायरेक्टर सतेंद्र तोमर
सहारनपुर। अमर उजाला ‘रंग बरसे’ होली के रंग आपके संग योजना के तहत महानगर में कई स्थानों पर गुलाल के पैकेट निःशुल्क वितरित किए गए। नागरिकों ने गुलाल लेकर अमर उजाला के साथ होली की खुशियां मनाई।
दिल्ली रोड पर ब्रदर्स कॉलोनी में फर्म आर्यव्रत के डायेरक्टर सतेंद्र तोमर ने गुलाल वितरित कर अमर द्वारा चलाई गई योजना की सराहना करते हुए आभार जताया।
बाजोरिया रोड स्थित क्लिनिक पर डाॅ. अनुज पंवार ने अपने स्टाॅफ को गुलाल वितरित किया। उन्होंने सभी आह्वान किया कि होली का त्योहार प्रेमभाव व सौहार्द के साथ मनाए व नशे से दूर रहने की अपील है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. शशिकांत सैनी ने भी अपने स्टाॅफ को गुलाल वितरित कर सभी होली की शुभकामना दी।