फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने रामशरण दास को दी भावपूर्ण श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने रामशरण दास को दी भावपूर्ण श्रद्घांजलि
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे चौधरी रामशरण दास की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक सदस्य चौधरी रामशरण दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि चौधरी रामशरण दास ने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर वर्षों पूर्व समाजवादी पार्टी के रूप में जो पौधा रोपा था, वह आज उनके सिद्घातों के अनुरूप वटवृक्ष बन चुका है। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि उनके पिता राजनीति में अपनी अलग पहचान रखते थे। महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान शाहनवाज खान, मांगेराम कश्यप, उदयवीर कश्यप, ओमप्रकाश, संजय राठी, पप्पू प्रधान, नौशाद, अब्दुल गफूर, राजकुमार प्रधान, शादाब नंबरदार, बृजेश शर्मा, मशरूर अलीपुरा, अर्जुन पंडित, तुषार गोयल, अनिल सैनी, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें