कुश्ती की पुरुष और महिला टीमें चयनित
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कुश्ती की जिलास्तर पर पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया। जिला कुश्ती संघ के सह सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 16 से 19 मार्च तक प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसके लिए ही जिला टीमों के लिए चयन प्रतियोगिता कराई गई।
उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों में 50 किलो भार वर्ग में रितू सैनी, 68 किलो भार वर्ग में मीनाक्षी को चुना गया। इसके अलावा पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल श्रेणी में 74 किलो भार वर्ग में अक्षय कुमार, 86 किलो भार वर्ग में मुकेश कुमार, 92 किलो भार वर्ग में अंकित कुमार को चुना गया।
इनके अलावा ग्रीको रोमन स्टाइल के लिए 60 किलो भार वर्ग में रोपिन कुमार, 67 किलो भार वर्ग में आकाश चौधरी, 82 किलो भार वर्ग में अंकुर सैनी, 87 किलो वर्ग में संदीप कुमार, 130 किलो भार वर्ग में सद्दाम को चुना गया है।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, क्रीड़ाधिकारी काशीनरेश गुप्ता, चौधरी ईश्वरपाल सिंह, आदेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर चौधरी, अंजुम, लाल धर्मेंद्र प्रताप, राम शरण, अभिषेक, कोशिंदर, अंजुल, मुस्तकीम अंसारी आदि ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।