फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: त्योहारों में स्पेशल ट्रेनें ही सहारा, लगातार बढ़ती जा रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली और छठ पर्व पर स्पेशल ट्रेनें ही सहारा बनेंगी। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनमें भीड़ इतनी अधिक चल रही कि यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही। ट्रेनों में यात्रियों को वेटिंग टिकट मिलना भी बंद हो गया है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सहारनपुर से रोजाना अप और डाउन में 153 ट्रेनें होकर गुजरती हैं। इनमें साप्ताहिक, सप्ताह में दो और तीन दिन चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। यहां से यात्री जम्मू, पंजाब, हरियाणा, मुंबई, छत्तीसगढ़, चेन्नई, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, दिल्ली, असम आदि राज्यों के लिए ट्रेनें पकड़ते हैं। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़-गोरखपुर, बठिंडा-वाराणसी, जम्मूतवी-बरौनी, फिरोजपुर कैंट-पटना एक्सप्रेस सहित 12 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी है। इनका संचालन 19 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा, जो 30 नवंबर चलेंगी।
त्योहारों में घर जाने के लिए लोगों का यहीं स्पेशल ट्रेनें ही सहारा बनेंगी। क्योंकि जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, गोल्डन टेंपल, हिमगिरी, जनसेवा, अकालतख्त एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, कर्मभूमि, जनसाधारण एक्सप्रेस सहित अन्य लंबे रूट की सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। इन ट्रेनों में सीट मिलना तो दूर खड़े होकर सफर करना भी दुश्वार है। दरवाजे तक यात्री खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

- वर्जन
दीपावली व छठ पर्व पर घर जाने-आने के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए रेलवे की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। स्थिति यह है कि ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिलना बंद हो गया है। - प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें