फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर विशेष पूजा अर्चना

Thu, 22 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर बुधवार को घरों और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। नवरात्र का व्रत रखने वाले अधिकांश भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराकर उपवास खोला। 
विज्ञापन


शहर के धोबीघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, चकराता रोड स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, राधा विहार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

घरों में कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें आकर्षक उपहार दिए गए। तत्पश्चात नवरात्र के उपवास को खोला गया। न्यू माधो नगर स्थित श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्व भौम सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशंभर नाथ बजाज ने कहा कि कन्याओं में दुर्गा का वास होता है। कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है। नवादा रोड स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में नवरात्र महोत्सव मनाया गया। नागेंद्र प्रसाद, कृपाल सिंह, सतपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, विजय पाठक, प्रतीक, अनुज, संतोष, अंजली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें