फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों की विशेष सफाई की, नगरायुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शौचालयों की सफाई के लिए रविवार से स्वच्छता का संकल्प देश का हर रविवार विशेष सफाई अभियान की शुरूआत हुई। चार सप्ताह तक चलने पहले इस अभियान के पहले दिन शहर भर के सार्वजनिक और सामुुदायिक शौचालयों की विशेष सफाई कराई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अतिरिक्त अभियान निदेशक नवीन कुमार अग्रवाल ने नगर निगमों को पत्र जारी कर चार सप्ताह तक हर रविवार शौचालयों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुपालन में नगर निगम सहारनपुर ने रविवार से अभियान की शुरूआत कर दी। रविवार को सबसे पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इसके बाद अभियान की शुरूआत की। शौचालयों में सफाई के साथ ही व्हाइपर, क्लीनर और साबुन आदि की व्यवस्था की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित शौचालय के साथ ही नगर के करीब एक दर्जन शौचालयों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन और सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित तोमर आदि शामिल रहे।
ऐसे चलेगा अभियान
स्वच्छता का संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा अभियान के तहत पहले रविवार को शौचालयों की सफाई, दूसरे रविवार को शौचालयों का सर्वे होगा, इसमें सबसे सुंदर शौचालय के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। तीसरे रविवार शौचालयों पर गमले रखे जाएंगे। अंतिम रविवार को शौचालयों पर पेंटिंग होगी।
विज्ञापन

नगर में शौचालय
शहर में कुल 58 सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय हैं। इनमें 27 सार्वजनिक और 31 सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दस और सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं। इनके अलावा एक पिंक शौचालय बना है।
स्वच्छता का संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा अभियान रविवार से शुरू किया। पहले दिन सभी शौचालयों की विशेष सफाई कराई। जनता से भी अपील है कि वह शहर और शौचालयों को साफ रखने में निगम को सहयोग करें।
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें