फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश से भरी स्पेशल बोगी के पहिए पटरी से उतरे

Sun, 25 Feb 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पटरी से उतरे बोगी के पहिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में आरबीआई के कैश से भरी दो स्पेशल बोगियों को इंजन के साथ दूसरी ट्रेन से जोड़ने के लिए रविवार को शंटिंग कराते समय एक बोगी के पहिए पटरी से उतर गए। कचहरी पुल के पास इस हादसे का पता चलते ही रेलवे अफसरोें में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवानों ने दोनों बोगियों को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने बोगियों को पटरी पर लाने के प्रयास शुुरू किए। हादसे के समय मौके पर पहुंचे कुछ रेलवे अफसरों ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास से दो स्पेशल बोगियों में आरबीआई का यह कैश लाया जा रहा था।

रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे इन बोगियों को लेकर उज्जैनी एक्सप्रेस सहारनपुर स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन कचहरी पुल के पास इन दोनों बोगियों को छोड़कर चली गई। इन बोगियों को चंडीगढ़ के लिए सद्भावना एक्सप्रेस से जोड़कर भेजा जाना था।
विज्ञापन


सद्भावना एक्सप्रेस से चंडीगढ़ भेजने से पहले दोनों बोगियों को एक इंजन से जोड़कर शंटिंग कराने के लिए ले जाया जा रहा था तभी कचहरी पुल के पास कैश से भरी एक बोगी के पहिए पटरी से उतर गए। 

वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने इंजन को बंद किया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। बोगी में सवार सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत दोनों बोगियों को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी। तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया।

शाम तक अधिकारी वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास जारी था। इस मामले में उत्तर रेलवे अंबाला मंडल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें