फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए खास ध्यान

विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक लेते उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग के मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। कोई भी परिवार शौचालय की सुविधा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा के दौरान पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। नवनिर्मित सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों की जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें, जहां पर शौचालयों का कार्य पूरा हो गया है, उन्हें स्वयं सहायता समूह को सौंपते हुए रोजगार दिलाएं। सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण संबंध में किसी स्थान पर भूमि विवाद है तो उसे अतिशीघ्र निस्तारित कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों व लाभार्थियों के नाम पते की आनलाइन फीडिंग समय से की जाए। प्रदेश में पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। अब दूसरे व तीसरे चरण में ओडीएफ प्लस का अभियान शुरू होगा। निकाय अधिकारी क्षेत्रवार सर्वे करेंगे। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।
इस दौरान उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर सिंह, डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह, डीपीआरओ शामली आलोक शर्मा, डीपीआरओ मुजफ्फरनगर सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत की अपर मुख्याधिकारी डॉ. सुमनलता, मुकेश जैन, जितेंद्र कुमार, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें