फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर सरकार पर बरसे सपाई

विज्ञापन
सपा कार्यालय मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक में लगातार बढ़ रही महंगाई पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं ने गले में उपलों की माला डालकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहां किसानों को उनकी उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं खाद्य वस्तुओं से लेकर अन्य चीजों के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी दूभर हो रहा है। अब्दुल गफूर और छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है, उसे आम आदमी की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। फाहद सलीम और नागेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उमर मलिक, हसीन कुरैशी, उमर अली, राहुल मित्तल, वेदपाल पटनी, यूनुस अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें