फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: पूर्व मंत्री संजय गर्ग के साथ इन नेताओं का भी BJP में जाना लगभग तय, SP को लगेगा झटका

Sat, 03 Feb 2024 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले सपा को तगड़ा झटका लग सकता है। सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले हैं।

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी लोगो। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है। सपा के दिग्गज नेता व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग समेत कई नेताओं का भाजपा में जाना लगभग तय हो गया है। इससे सपा को तगड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन


वहीं, चुनाव की आहट के साथ ही सहारनपुर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसमें राजनीतिज्ञों के पाला बदलने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार में दो बार राज्यमंत्री रहे संजय गर्ग के सपा छोड़कर भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। जो जनपद में सपा के लिए बड़ा झटका साबित होगा। राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच जनपद के नेताओं ने दल बदलने की कवायद भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

विज्ञापन

प्रदेश सरकार में दो बार राज्यमंत्री रहे संजय गर्ग के भी समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने चर्चाएं तेज हैं। संजय गर्ग तीन बार सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वे अपना पिछला चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हार गए थे। इसके बाद से वे समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं। विधानसभा में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले पूर्व मंत्री संजय गर्ग को प्रखर वक्ता माना जाता है।

चर्चा है कि उनके साथ महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, जिले की एक नगर निकाय के चेयरमैन और कई जिला पंचायत सदस्य भी उनके भाजपा में जा सकते हैं। चर्चाओं के बीच सपा ने हाल ही में उनके नजदीकी महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह हो हटाकर हाजी नवाब अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार
विज्ञापन

उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर दिल्ली में उनकी एंट्री भाजपा में हो सकती है। इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भाजपा में जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तारीख तय नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें