संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को शुक्रवार को पुलिस ने चित्रकूट जेल से लाकर एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दो मामलों में आरोप तय करने के लिए 25 नवंबर की तारीख दी है।
विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व सरसावा में नकुड़ रोड पर कब्रिस्तान के मामले को लेकर हाईवे जाम करने पर नाहिद हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2018 में धमकी देने का मामला कोतवाली नकुड़ में विधायक के खिलाफ दर्ज किया गया था। दोनों मामलों में विधायक की एमपी/एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को पेेशी हुई। इन मामलों में चार्ज फ्रेम होने थे। नाहिद हसन के अधिवक्ता की ओर से आरोप पत्र की नकल न मिलने से अन्य तिथि देने की मांग की। जिस पर अपर मुख्य मजिस्ट्रेट विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट मयंक प्रकाश ने 25 नवंबर की तारीख दी।
विधायक ने अधिवक्ता के जरिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आठ नवंबर को उनकी एक मुकदमे में कैराना कोर्ट में भी तारीख है। इसलिए उन्हें चित्रकूट जेल न भेजकर सहारनपुर या मुजफ्फरनगर के जिला कारागार में रखा जाए। इस प्रार्थना पत्र को अदालत ने स्वीकार नहीं किया। अदालत ने विधायक को चित्रकूट जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट जेल लेकर रवाना हो गई।
समर्थकों की रही भारी भीड़
न्यायालय परिसर में विधायक नाहिद हसन के समर्थकों की भारी भीड़ रही। इसको लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। कोतवाली सदर बाजार के अतिरिक्त कोतवाली मंडी पुलिस और पीएसी बल भी तैनात रहा।
चित्रकुट जेल से सहारनपुर कोर्ट में पेश होने के बाद लौटते कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन कार्यकर्?- फोटो : SAHARANPUR
चित्रकुट जेल से सहारनपुर कोर्ट में पेश होने के बाद लौटते कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन कार्यकर्?- फोटो : SAHARANPUR
चित्रकुट जेल से सहारनपुर कोर्ट में पेश होने के बाद लौटते कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन कार्यकर्?- फोटो : SAHARANPUR
कैराना के सपा विधायक नाहिद चित्रकुट जेल से सहारनपुर कोर्ट में पेश होने के दौरान जमा समर्थक- फोटो : SAHARANPUR