फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी खूब गूंजीं शहनाइयां

विज्ञापन
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में देवोत्थान एकादशी की पावन बेला पर तुलसी ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। देवोत्थान एकादशी पर जिले भर में खूब शहनाइयां गूंजी। जनपद में 200 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। बैंडबाजों की धुनों पर सड़कों पर बराती जमकर झूमे।
शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी पर शादियों का शुभ मुहूर्त रहा। इसको लेकर सुबह से सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल ज्यादा रही। महानगर में दिल्ली रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित सभी होटल, बैंक्वेट हाल और रिसोर्ट बुक रहे। इसी तरह जिले भर में शादियां र्हुइं। कई शादियां दिन में तो कई रात में संपन्न हुई हैं। बराती बैंडबाजों के साथ सड़कों पर नृत्य करते रहे, सभी में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

---------
मुस्तैद रही पुलिस, वाहनों की संख्या बढ़ी
शाम के समय दिल्ली रोड पर अधिक बैंक्वेट हॉल, रिसोर्ट व होटल होने की वजह से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने मुस्तैदी के साथ व्यवस्था सुचारु कराई। यातायात पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को जिले भर में वाहनों की संख्या ज्यादा रही। क्योंकि, अन्य जनपदों से शादियों में मेहमान शामिल होने आए और बसों व कारों के जरिए बराती आए। इसी तरह जिले भर में वाहनों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

----------
जिले भर में हुआ 50 करोड़ का कारोबार
देवोत्थान एकादशी पर शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया। इसके तहत सोने-चांदी का कारोबार अच्छा रहा है। होटल स्वामी चिराग सिंह का कहना कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में आने वाली शादियों की शुभ तिथियों पर कारोबार में इजाफा होगा। दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा ने बताया कि 60 फीसदी तक वाहनों के कारोबार में इजाफा हुआ है। बैंड व डीजे संचालक राशिद खान और अनिल तनेजा ने बताया कि कारोबार अच्छा रहा है। आगे भी बसंत पंचमी तक शादियों की कई तिथियां हैं, जिनकी एडवांस बुकिंग हो गई है। कैटर्स अनिल मल्होत्रा व फूल व्यापारी नदीम अंसारी ने बताया कि आगामी दिनों में व्यापार और बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी नेता राधे श्याम नारंग और रवि जुनेजा ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर काफी शादियां हुई हैं। एक अनुमान के मुताबिक, जिले भर में हर तरह का 50 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है।
----------
एक नजर में व्यापार
-- होटल व कैटरिंग 15 करोड़
-- सराफा का करीब 10 करोड़
-- ऑटोमोबाइल नौ से 10 करोड़
-- बैंडबाजा, डीजे, फूल, इलेक्ट्रॉनिक पांच करोड़

देवोत्थान ऐकादशी पर शादी समारोह के दौरान नवीन नगर बारात में शमिल रिस्तेदार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें