फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrashekhar Azad: सपा विधायक और भाकियू चढूनी के अध्यक्ष ने जाना सेहत का हाल, सीएम योगी पर किया तीखा हमला

Fri, 30 Jun 2023 03:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सपा विधायक अतुल प्रधान और भाकियू चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह शुक्रवार को चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने उनका हाल जाना। वहीं, चंद्रशेखर ने सीएम योगी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के बाद हर कोई उनका हाल जानना चाह रहा है। कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर हाल जाना। वहीं, शुक्रवार को सपा विधायक अतुल प्रधान उनका हालचाल जानने पहुंचे।

विज्ञापन


कल शाम हुई थी अस्पताल से छुट्टी
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:00 बजे उन्हें छुट्टी दे दी थी। इसके बाद परिजन उन्हें छुटमलपुर स्थित आवास पर लेकर पहुंचे। जहां चंद्रशेखर का हाल जानने वालों का तांता लग गया। कल से ही उनका हाल जानने के लिए लोगों की भीड़ लगी है। इस बीच कई नेता भी उनका हाल जानने पहुंचे।

Trending Videos

बता दें कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें बृहस्पतिवार की शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया। 

शुक्रवार की सुबह पंजाब से किसान नेता भाकियू चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी चंद्रशेखर से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि देश का किसान चंद्रशेखर के साथ खड़ा है। चंद्रशेखर समाज के वंचित वर्गों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ रहे हैं। उन पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें। 

इसके बाद सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान भी चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। भाजपा शासन में विपक्षी दलों के नेता भी सुरक्षित नहीं है तो फिर आम आदमी की सुरक्षा की बात क्या की जाए। 

उधर, चंद्रशेखर पर हमले के मद्देनजर उनके उनके आवास पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि सुरक्षा में चार सिपाही और एक हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पहले पत्नी फिर खुद को मारी गोली: बिचौलिए की हत्या करने पहुंचे थे दंपती, कुछ ऐसा हुआ कि अपना ही जीवन किया खत्म
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीन युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है। हमले में प्रयुक्त हुई कार बरामद हुई है। इस कार के मालिक के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, शामली में धार्मिकस्थल पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें