फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी आंदोलन में सपा पूरी तरह साथ: रूद्रसैन

विज्ञापन
सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल पर अभिभावक संघर्ष समिति के धरने पर पहुंचे सपा जिला अध्यक्ष व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर चल रहे अभिभावक संघर्ष समिति के धरने को सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन और देवबंद से पूर्व विधायक माविया अली ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अभिभावक संघर्ष समिव्ति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में 33वें दिन भी धरना जारी रहा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रूद्रसैन ने अपने साथियों सहित धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा सबके साथ मिलकर बड़े स्तर पर फीस माफी की लड़ाई को लड़ेगी। इसके अलावा देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास ने कहा कि लॉकडाउन अवधि की फीस माफ होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान, व्यापारी संगठनों और वाल्मीकि समाज ने भी समर्थन दिया था। अध्यक्ष संजय वालिया ने सभी का आभार जताया। 28 अगस्त को कलेक्ट्रेट में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान फरहाद गाडा, चौधरी सलीम अख्तर, सलीम, राजू सुखीजा, रणबीर चौधरी, रवि यादव, बबलू कश्यप, रामकुमार, इकराम खान, शहजाद, अमित कांबोज, बृजेश कश्यप, कार्तिक वालिया, संदीप व पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें