फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने सुनी समस्याएं, समाधान किया

विज्ञापन
डीआईओएस को समस्याएं बताते राजकीय शिक्षक संघ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने शुक्रवार का दिन प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए रखा था। अलग-अलग संगठनों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार रोहेला, जिला मंत्री शोभा चौधरी और जिला संगठन मंत्री शोभना अग्रवाल ने समस्याएं रखीं। सेल्फी भेजने के आदेश को लेकर मौसम की खराबी, यातायात की उपलब्धता और नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया गया। आकस्मिक अवकाश, कोविड-19 समेत अनेक विषयों पर चर्चा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
25 अगस्त को मिलेंगे प्रधानाचार्य
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अपनी समस्याएं रखने के बजाय जिला विद्यालय निरीक्षक के व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय के समय के बाद मिलने का समय मांगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संगठन पदाधिकारियों को 25 अगस्त की अपराह्न तीन बजे मिलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें