फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पिता के सोते ही बेटे ने ही उड़ाए 20 लाख के जेवर, 8 घंटे में पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

Thu, 15 Jan 2026 12:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में बेटे ने पिता के सोते समय अपने ही घर की तिजोरी तोड़कर 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने 8 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र की पीर वाली गली से एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। यहां पिता के गहरी नींद में सोते ही बेटे ने अपने ही घर को निशाना बना लिया और तिजोरी तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।

विज्ञापन


छत के रास्ते घर में घुसा आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी साऊद छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। उसने पहले से पूरी योजना बना रखी थी। पिता के सो जाने के बाद साऊद ने घर में रखी तिजोरी को तोड़ा और उसमें रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ हत्याकांड: पारस के खिलाफ पहले भी दर्ज हुई थी शिकायत, बचाव में जुटे वकील, रूबी की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
चोरी के बाद साऊद ने अपने दोस्त मोईनुद्दीन को बुलाया। दोनों ने चोरी किए गए जेवरात आपस में बांट लिए और फरार होने की कोशिश की। हालांकि यह कोशिश ज्यादा देर तक कामयाब नहीं हो सकी।

8 घंटे में पुलिस ने खोला राज
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बेटे साऊद और उसके दोस्त मोईनुद्दीन को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं।

बेटे की इस हरकत से परिवार में हड़कंप मच गया है। पिता को जब सच्चाई का पता चला तो वह स्तब्ध रह गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें