फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग कर रहे जनता को गुमराह, आने वाले समय में मिलेगा जवाब : पंकज चौधरी

Wed, 15 Apr 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है और आने वाले समय में उन्हें जवाब देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया और गरीबों के उत्थान का सपना दिखाया था, जिसे आज भारतीय जनता पार्टी साकार करने का कार्य कर रही है। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी सौगात मिलना सभी के लिए गौरव की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ काम हुआ है।
सरकार लगातार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में एक्सप्रेसवे की हिस्सेदारी सीमित थी, लेकिन अब तेजी से विकास हो रहा है और उत्तर प्रदेश देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में नई पहचान बना रहा है। सहारनपुर और उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें