फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें- डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने निवेश मित्र योजना के तहत आए प्रकरणों, नगर निगम, जिला पंचायत, विद्युत निगम, बैंकों से संबंधित प्रकरणों पर विचार विमर्श किय। उन्होंने समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक में आए हुए प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना के तहत जेल में बंदियों को प्रशिक्षित किया जाए।
चलेगा जन जागरुकता अभियान
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुन चक्रण पर प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से ईयर बड की प्लास्टिक डंडी, बैलून की प्लास्टिक डंडी, प्लास्टिक झंडे, कैंडी में लगी प्लास्टिक की डंडी, आइसक्रीम की डंडी, पालीस्टाइरीन (थर्माकोल) का सजावट में उपयोग, प्लास्टिक/थर्माकोल के प्लेट, कप, ग्लास, कटलरी के सामान, 100 माइक्रोन से कम के पीवीसी बैनर आदि के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ट, तहसीलदार सदर नितिन राजपूत, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

डॉ डीसी अग्रवाल को पुरस्कृत किया
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोगा पंजाब स्थित एक कलाकार संगठन द वर्ल्ड आर्टिस्ट्स कम्यूनिटी द्वारा आयोजित इंटरनेशन ऑन लाइन आर्ट एग्जीबीशन कराई गई थी। जिसमें सहारनपुर निवासी डॉ डीसी अग्रवाल को अवार्ड ऑफ ऑनर के स्वर्ण मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शहर के शिव विहार कालोनी निवासी डॉ अग्रवाल जेवी जैन कॉलेज के चित्रकला विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष व रीडर है। वो निरंतर कला संबंधित रचनात्मक कार्यों में लगे रहते है। इससे पहले भी चित्रकला में उन्हें अनेक अवार्ड मिल चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें