फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहट में वलयाकार रूप में दिखाई दिया सूर्य ग्रहण

विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में सूर्य ग्रहण का मनोहारी दृश्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट में वलयाकार रूप में दिखाई दिया सूर्य ग्रहण
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। जिले में बेहट क्षेत्र के लोग अद्भुत खगोलीय घटना देखने के लिए सौभाग्यशाली रहे। यहां रविवार को हुआ सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर ली गई तस्वीर में सूर्य छल्ले के आकार में दिखाई दे रहा था। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोग मकानों की छतों और बालकनी से एक्सरे व दूरबीन के जरिए इस अद्भुत दृश्य को देखते हुए नजर आए।
सूर्यग्रहण को लेकर पिछले कई दिन से बेहट क्षेत्र चर्चा में था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वैज्ञानिकों की ओर से दावा किया गया था कि जिले के बेहट क्षेत्र में ही यह सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में दिखाई देगा। इसके साथ ही यह दुर्लभ खगोलीय घटना बेहट क्षेत्र के 13 किलोमीटर के क्षेत्रफल में स्पष्ट तौर पर दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बीच में बादलों ने इस नजारे की उत्सुकता में बाधा भी डाली।

बेहट में सूर्य ग्रहण का मनोहारी दृश्य- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के बेहट में सूर्य ग्रहण का मनोहारी दृश्य- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में दूरबीन से सूर्यग्रहण देखता बच्चा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें