फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुंबई में जैन मंदिर हटाने का समाज ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सहारनपुर। जैन समाज ने मुबंई महानगर पालिका द्वारा विले पार्ले स्थित श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर को हटाने पर विरोध जताया। समाज के लोगों ने महानगर में यात्रा निकाली। मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि शासन, प्रशासन और सरकार जैन समाज को कमजोर समझने की कोशिश न करें। जैन समाज अहिंसा को धर्म मानता है। जीवन से अधिक मूल्यवान अपने मंदिर और तीर्थों की रक्षा के लिए समाज सर्वस्व अर्पित करने में पीछे नहीं हटेंगे। संरक्षक और पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि मुंबई नगरपालिका की यह कार्रवाई निर्मम है। सीए अनिल जैन, अजय जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि जैन समाज ने कभी सरकार से किसी तरह की रियायत की मांग नहीं की। भारतीय जैन मिलन, श्री दिगंबर जैन समाज पंचान समिति, दिगंबर जैन महासमिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें