फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुस्लिम युवती ने दिल्ली के मंदिर में हिंदू युवक से किया विवाह

Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव की मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। युवती के परिजनों ने थाने में पहले ही गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र की मुस्लिम युवती ने थाना नागल क्षेत्र के हिंदू युवक के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में विवाह रचा लिया है। विवाह से संबंधित फोटो ओर आर्य समाज द्वारा जारी किए गए प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वायरल प्रमाणपत्र में मुस्लिम युवती का नाम भी परिवर्तन कर हिंदू नाम रख लिया है। वहीं गागलहेड़ी पुलिस ने बताया कि मार्च माह में परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती के विवाह संबंधी अभी तक कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। युवती के मिलने के बाद सबसे पहले उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराएं जाएंगे। उसके बाद न्यायालय का जैसा आदेश होगा उसके अनुरूप ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें