फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्चे को छीन विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, नागल। गांव खटोली में विवाहिता को मायके वालों के सामने ही मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसका 15 दिन का बच्चा भी छीन लिया। विवाहिता के पिता ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी साजिद पुत्र जमशेद ने थाने में बताया कि उसने अपनी बेटी नगमा की शादी थाना क्षेत्र के गांव खटोली निवासी युवक से नौ माह पूर्व की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस पर वह बेटी को अपने घर ले आया। 15 दिन पूर्व बेटी ने अस्पताल में लड़के को जन्म दिया जिस पर उसके ससुराल वाले उसे अपने घर ले गए। शुक्रवार को ससुराल वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो उन्होंने 15 दिन के बच्चे को रखते हुए महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें