फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर धंसी स्मार्ट रोड, ई-रिक्शा पलटा, बच्चे का पैर टूटा

Sun, 12 Jan 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरू मार्केट में करोड़ों रुपये की लागत से बनी स्मार्ट रोड तीसरी बार फिर धंस गई, जिसमें ई-रिक्शा पलटा और तीन साल के बच्चे का पैर टूट गया। व्यापारियों ने वीडियो बनाकर जिम्मेदारों के पास भी भेजा, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। यह स्थिति तब है जब स्मार्ट रोड दो बार पहले भी धंस चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत नेहरू मार्केट में श्रीराम चौक से घंटाघर तक सड़क बनाई गई है। यह सड़क दो बार पहले धंस चुकी है। तीसरी बार फिर से यह सड़क धंस गई। सड़क का एक हिस्सा करीब 70 मीटर तक धंस चुका है। जगह-जगह कई गड्ढे बन गए हैं, जिनमें वाहन पलट रहे हैं। व्यापारियों ने महापौर और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि कार्यों में देरी और थोड़ी सी लापरवाही पर अन्य कार्यदाई संस्थाओं का भुगतान रोकने वाले अधिकारी इस स्मार्ट रोड को बनाने वाली कार्यदाई संस्था के प्रति नरम हैं। तीन महीने में सड़क का तीन बार धंसना और हर बार घटिया किस्म की मरम्मत कर औपचारिकता पूर्ण करना कई सवाल खड़े कर रहा है। कागजों में सड़क चार महीने पहले पूर्ण हो चुकी है।
व्यापारियों की पीड़ा
हरमीत सिंह सचदेवा का आरोप है कि स्मार्ट रोड टूटने और ई-रिक्शा पलटने की वीडियो उन्होंने महापौर को व्हाट्सएप पर की। उन्होंने लोकेशन मांगने के बाद कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

अरविंद कपूर का कहना था कि स्मार्ट रोड लोगों को मारने के लिए बनाई गई है। कई दिन से लोग टूटी सड़क की वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तीन साल के बच्चे का पैर टूटा है।
अनिल कुमार का कहना है कि स्मार्ट रोड के निर्माण में जल्दबाजी बरती गई है। इसी कारण से यह बार बार धंस रही है। आशंका जताई है कि किसी दिन सड़क धंसने से बड़ा हादसा होगा।
संजीव का आरोप है कि सड़क बेहद घटिया किस्म की बनाई है। सड़क की गुणवत्ता की जांच हो। कार्यदाई संस्था की लापरवाही से लोग चोटिल हो रहे हैं इसके लिए जुर्माना लगाया जाए।
जिम्मेदार अधिकारियों से बात करुंगा
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हो सकता है व्यापारियों ने व्हाट्सएप पर शिकायत की हो। व्हाट्सएप पर अनेक शिकायतें आती हैं, जो अक्सर ध्यान में नहीं रहती। फिर भी अधिकारियों से बात की जाएगी। जल्द ही सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।
नेहरू मार्केट में स्मार्ट रोड टूटने की कोई सूचना या शिकायत नहीं है। फिर भी जांच कराई जाएगी। प्रयास यही रहेगा कि सड़क पूरी तरह दुुरुस्त हो, जिससे यातायात सुचारू हो सके।
विज्ञापन




- राजेश यादव, एसीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर/अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें