फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर : बिल जमा, फिर भी कट रहे कनेक्शन

Thu, 02 Apr 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन स्मार्ट मीटर के लगाने का उद्देश्य आमजन को सुविधा देना था, लेकिन उल्टा यह समस्या बनते जा रहे हैं। बिल जमा करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को बिजली चालू होने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हेल्प लाइन नंबर शुरू किए गए हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं, साथ ही निगम ने व्हाट्सएप ग्रुप पर भी बनाए हैं। इन ग्रुपों पर भी आमजन बिजली संबंधी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर में मार्च माह में सामान्य बिजली की 476 समस्याएं प्राप्त हुई। स्मार्ट प्रीपेड मीटर संबंधी 511 समस्याएं प्राप्त हुई। अधिकारियों के मुताबिक सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।
इसके उलट दूसरा पहलू यह भी है कि सोशल मीडिया पर उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायत कर रहे हैं। सबसे अधिक शिकायत बिल जमा करने के बाद भी कई घंटों तक लाइट न शुरू होने की है। परेशान उपभोक्ता सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत कर थक गए हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। जिले में 6.50 लाख उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य है। इनमें से 1.70 लाख में से 1.38 लाख उपभोक्ताओं के यहां पर प्रीपेड मीटर चालू हो गए हैं।
विज्ञापन

- बोले उपभोक्ता

- नवीन नगर निवासी जितेंद्र राणा ने बताया कि उन्होंने बैलेंस निगेटिव होने पर घंटाघर स्थित बिजली घर जाकर अधिक राशि के साथ बिल जमा कर दिया। इसके बाद भी तीन घंटे से अधिक बिजली कटी रही।

- टेलीफोन एक्सचेंज रोड निवासी सचिन ने बताया कि स्मार्ट मीटर के चलते बिल भी अधिक आ रहा है। कई बार बैलेंस निगेटिव होते ही लाइट कट जाती है। शिकायत करने के बाद भी घंटों तक समाधान नहीं होता।

- राजौरी गार्डन निवासी नरेश चौधरी ने बताया कि उनके यहां पर तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगा है। इसके बाद भी 12 मार्च को 2700 रुपये बिल जमा किया। सोलर प्लांट से नेट मीटरिंग भी है। इसके बाद भी बिजली कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें