फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लखनऊ से गठित टीम ने ब्लड बैंकों में मारा छापा

Thu, 02 Apr 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ से गठित औषधि निरीक्षकों की टीम ने बुधवार को जिले में पहुंचकर ब्लड बैंकों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मरीजों को देने और लेने वाले ब्लड से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा रेट लिस्ट भी चेक की गई।
विज्ञापन

शासन स्तर पर ब्लड बैंकों में गड़बड़ी शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते शासन ने अलग-अलग जिलों के औषधि निरीक्षकों की टीम बनाई गई। जिले में गाजियाबाद समेत आठ औषधि निरीक्षक शहर से लेकर देहात में ब्लड बैंकों की जांच कर रहे हैं। शहर में बालाजी ब्लड बैंक, सिटी ब्लड बैंक के अलावा अन्य जगहों पर संचालित हो रहे ब्लड बैंकों में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा टीम रेट लिस्ट के बारे में भी जानकारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ ब्लड बैंक में कमियां मिली हैं। उनकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। वहां से ब्लड बैंक के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी। बता दें कि इससे पहले भी लखनऊ से टीम आकर जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें