स्मार्ट सिटी सहारनपुर ने शुरू की कचरे से कमाई
सहारनपुर। कचरे को देख कर लोग भले ही नाक-भौं सिकुड़ लेते हों लेकिन स्मार्ट सिटी सहारनपुर ने बोझ बन रहे कचरे से कमाई का जरिया ढूंढ निकाला है। मातागढ़ में बने एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर कचरे से चुने गए रिसाइकिल होने वाले कचरे को बेचकर दस हजार 61 रुपये की कमाई की है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने बताया कि नगर निगम शहर को कूड़ामुक्त कर स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले पायदान पर लाने की दिशा में काम कर रहा है। कचरे का सही निस्तारण हो। इसके लिए बेहट रोड पर प्लांट तैयार किया जा रहा है। शहर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करने के लिए शहर में दस एमआरएफ सेंटर बनाए गए हैं, जहां कचरे से कांच, लोहा, प्लास्टिक, इस्तेमाल की हुई पॉलिथीन आदि को अलग किया जाता है। रीसाइकिल होने वाला कचरा भी अब नगर निगम की कमाई का जरिया बन रहा है। मातागढ़ एमआरएफ सेंटर से पुन: इस्तेमाल में आने वाले कचरे को अलग-अलग करा कर 10 हजार 61 रुपये में बेचा गया है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि मातागढ़ स्थित एमआरएफ सेंटर पर आस पास के पांच वार्डों का कचरा लाकर उसे अलग-अलग किया जाता है। एमआरएफ सेंटर कुछ दिन पहले ही चालू किया गया है। इस मौके पर मयंक पांडेय आदि मौजूद रहे।
-------
विशेष सफाई अभियान चलाया
सहारनपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को वार्ड-60 की हयात कॉलोनी, वुडन सिटी में नगर निगम ने एनजीओ के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरुआत सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने की। टीमों ने घर-घर जाकर पंपलेट व स्टीकर वितरित किए। लोगों को कूड़ा प्रबंधन और सफाई के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान क्षेत्र में सफाई के अलावा चूना और एंटीलार्वा का छिड़काव तथा सैनिटाइजेशन किया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि वुडन सिटी में 80 फीसदी घरों ने कचरा उठाया जा रहा है। इस मौके पर मोहम्मद अर्श, मनोज कुमार, सफाईनायक राजा, तबरेज, नरेशचंद, विजय, मोनिस, विपिन, रेशमा, सीमा, अर्शी, सविताआदि मौजूद रही।