फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकियां बनीं स्मार्ट सिटी की राह में बाधा

Sat, 18 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण करती पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना की दौड़ में शामिल सहारनपुर के स्मार्ट सिटी बनने की राह में पुलिस थाने और चौकियां रोड़ा बनते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अकेले शहर में ही एक दर्जन से अधिक थाने और चौकियां सड़कों पर बने हैं, जिनकी वजह से यातायात व्यवस्था बनाने में परेशानी आ रही है। हैरत की बात यह है कि बस अड्डे को शहर से बाहर करने की तैयारी में जुटा नगर निगम आज तक थानों और चौकियों को सड़कों से हटाने के लिए एक नोटिस तक जारी करने की हिम्मत नहीं जुटा सका है। 
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरवासियों को जो सपने दिखाए जा रहे हैं। उनमें बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं के साथ ही सड़कों से अतिक्रमण हटाकर उनका चौड़ीकरण करना भी है। शहर में जगह-जगह स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण है, जिसे हटाने के समय-समय पर प्रयास किए गए, मगर वर्तमान में भी अतिक्रमण के कारण सड़कों संकरी हो रही हैं। हैरत की बात यह है कि शहर के ज्यादातर थाने और पुलिस चौकियां भी सड़कों पर स्थापित हैं, जिनकी वजह से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। हैरत की बात यह है कि नगर निगम आज तक थानों और चौकियों को सड़कों से हटवाने के लिए कदम नहीं उठा सका है। 
आम आदमी के लिए हैं नियम 

सहारनपुर। यातायात विभाग की टीमें प्रतिदिन सड़कों से अतिक्रमण हटवा रही हैं। वाहनों को जब्त कर चालान काटे जाते हैं, मगर सड़कों के बीच में बनी चौकियां की वजह से बाधित होने वाले यातायात से वह मुंह फेरते आ रहे हैं। 
विज्ञापन


अभी तक नहीं हटा बस अड्डा 

शहर से भीड़भाड़ कम करने के लिए ही नगर निगम परिवहन निगम के बस अड्डे को शहर से बाहर करने की तैयारी में है। इस संबंध में नगर निगम परिवहन निगम के अधिकारियों को नोटिस और उसके बाद रिमाइंडर तक भेज चुका है। मगर परिवहन निगम के अधिकारी हर बार जमीन न मिलने की बात कहकर बचते रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें