फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से लदा छोटा हाथी ट्रक से टकराया, तस्कर घायल

विज्ञापन
बड़गांव में ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ तस्करों का वाहन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बडगांव (सहारनपुर) । मंगलवार की रात में गोवंश से लदे छोटा हाथी में सवार दो तस्करों ने पीछा करने पर पुलिस की गाड़ी में साइड मारने का प्रयास किया। इस दौरान छोटा हाथी ट्रक से टकरा गया और इसमें सवार तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गोवंश तस्करों को हिरासत में ले लिया। छोटा हाथी से दो गोवंश बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को रात में सूचना मिली कुछ तस्कर छोटा हाथी में गोवंश लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। अंबेहटा चांद के जंगल में पुलिस को पीछा करते देख तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में साइड मारने का प्रयास। इस दौरान छोटा हाथी ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसमें सवार चालक समेत दोनों तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और क्षतिग्रस्त छोटा हाथी से दो सांड़ सकुशल बरामद करने के बाद उसे थाने ले आई। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने घटना की जानकारी से इंकार किया। उन्होेंने कहा उन्होंने शाम ही चार्ज संभाला है, वहीं एसएसआई दीपक चौधरी ने बताया उक्त गोवंश तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया, इस दौरान उनका वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया।

बड़गांव में पुलिस द्वारा मुक्त कराया गया गोवंश- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें