राम नगर में काली मन्दिर में प्रजलित 11ज्योति
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पंचम नवरात्र पर मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में सूक्ष्म कार्यक्रम हुए। शाम के समय माता रानी का गुणगान व आरती कर लोगों ने व्रत खोला।
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने श्रद्धाभाव से मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना कराई। इसके साथ ही शनिवार को हवन के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मां स्कंदमाता का पंचामृत से स्नान कराया। इसके पश्चात सहत्रनाम स्त्रोत के पाठ के साथ महास्नान कराया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां स्कंदमाता परम शक्ति को धारण कर असुरों का नाश करती हैं। इस दौरान आचार्य अनिल शर्मा, अरुण स्वामी, अजीत शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मेहरचंद जैन, कविता, सुचेता मौजूद रहे। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ पूजा कराई। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री शिव बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने माता रानी का गुणगान किया। इनके अलावा गोविंदनगर स्थित मां काली मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, श्री सीताराम मंदिर, घंटाघर के हनुमान मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आरती कर व्रत खोला।
पंचम नवरात्र पर राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी मां काली मंदिर में अभिषेक कराते स्वामी का?- फोटो : SAHARANPUR