सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इसके लिए छह जोनल, 14 सेक्टर और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान के लिए व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। इसके तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी दीप्ति देव यादव, देवेंद्र पांडेय, राकेश कुमार एवं अनिल कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया। इसके अलावा 14 सेक्टर और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए हैं। सभी नामित मजिस्ट्रेट चुनाव पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
92 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जनपद में 92 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इनमें स्नातक निर्वाचन के लिए 78 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदेय स्थल होंगे।