फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाईवे निर्माण कंपनी का सामान चोरी कर ले जा रहे छह चोर पकडे़

विज्ञापन
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकडे़ गए चोर। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
डीसीएम में सामान भर कर ले जाते पकडे़ गए चोर
विज्ञापन

बिहारीगढ़। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने सुंदरपुर तिराहे से छह चोरों को हाईवे निर्माण कंपनी के चोरी किए गए सामान और एक डीसीएम गाड़ी सहित पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि मोहंड से आगे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य चल रहा है। बीती रात चोरों ने नदी में गाड़ी खड़ी कर शटरिंग प्लेट, पाइप लेजर, कपलॉक पाइप, प्लेन पाइप सहित भारी मात्रा में सरिया चोरी कर लिया। इसी दौरान मुखबिर द्वारा फोन पर सूचना मिली की एक डीसीएम गाड़ी हाईवे निर्माण कंपनी का सामान चोरी कर छुटमलपुर की ओर जा रही है। इसके बाद टीम गठित कर सुंदरपुर तिराहे पर डीसीएम गाड़ी को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पकडे़ गए चोरों फरमान निवासी मित्तल कॉलोनी माजरा देहरादून, इंतजार, बिलाल निवासीगण खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, सुलेमान उर्फ छोटन, आफाक निवासीगण मोहंड थाना बिहारीगढ़, मुस्तहीर निवासी बादशाहपुर थाना बिहारीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। डीसीएम को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें