फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस फर्माें पर मारा छापा, सात फर्जी मिली, 3.55 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यकर विभाग ने चलाया फर्जी फर्मों के विरुद्ध अभियान
विज्ञापन

- एक ही मोबाइल नंबर पर लिए गए थे जीएसटी के 16 पंजीयन
- फर्जी फर्मों का होगा पंजीयन निरस्त और होगी विधिक कार्रवाई


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राज्यकर विभाग ने फर्जी फर्मों के विरुद्ध शुरू किए अभियान में छापा मारी की। जांच के दौरान दस में से सात फर्में अपने घोषित पते पर संचालित होते हुए नहीं मिली।। इन फर्मोँ ने सिर्फ इनवॉइस जारी कर आईटीसी पासऑन करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये की बिक्री प्रदर्शित कर 3.55 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी की। अन्य तीन फर्मों से जांच के दौरान मिली विसंगतियों के आधार पर पांच लाख रुपये जमा कराए।
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम तक विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त जीपी सिंह के निर्देशन में एक साथ दस फर्मों पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि डाटा विश्लेषण में पाया गया था कि एक ही मोबाइल नंबर पर 16 जीएसटी पंजीयन कराए गए । इन फर्मों में आपस में ही बडी मात्रा में व्यापार होना तो दिखाया गया लेकिन सरकार को कोई कर अदा नहीं किया गया। ये सरकारी फर्म एक अप्रैल 2023 से जीएसटी में पंजीकृत हुई हैं । इन 16 फर्मों में से कई का पंजीयन पहले ही निरस्त किया जा चुका है। शेष दस फर्माें पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान दस में से सात फर्में अपने घोषित पते पर संचालित होती नहीं मिली। इन फर्मों द्वारा अनुचित तरीके से शृंखला बनाकर केवल इनवॉइस जारी करके आईटीसी पासऑन करते हुए लगभग 20 करोड़ की बिक्री दिखाकर 3.55 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी की गई है। जांच के समय अन्य तीन फर्मों में कोई नियमित व्यापारिक हिसाब- किताब, खरीद- बिक्री के बिल आदि नहीं पाए गए। इन फर्मों से जांच के समय पाई गई विसंगतियों के आधार पर पांच लाख रुपये जमा कराए गए। उन्होंने बताया कि अस्तित्वहीन पाई गई फर्मों के विरुद्ध पंजीयन निरस्तीकरण सहित अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बोगस फर्मों के विरुद्ध राज्यकर विभाग का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान उपायुक्त अवधेश प्रताप सिंह, विनोद तिवारी, अवधेश चतुर्वेदी, पीपी सिंह, अखिलेश मिश्रा, सहायक आयुक्त राहुल सिंह, कमल पांडे, अवधेश, मनीष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें