फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देहरादून आपदा में जिले के छह लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर/मिर्जापुर। देहरादून में 15 सितंबर की रात एक बजे बादल फटने के बाद से अभी भी कई लोग लापता हैं। इसमें सहारनपुर के भी चाचा-भतीजा सहित छह लोग शामिल हैं। वहीं बुधवार को उत्तराखंड से दो शव यमुना में बहकर आए हैं। इसमें एक युवक की पहचान हो गई है। वह संभल जिले का रहने वाला था।
उत्तराखंड से यमुना नदी में बहकर आए दोनों शव मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बांस के घाट पर मिले हैं। इनमें एक महिला का शव मंगलवार रात मिला था, जबकि बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान मोनू (22) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव फिरोजपुर, थाना गढ़ी, जिला संभल के रूप में हुई है। पहले महिला की पहचान सुंदरी निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर उसे पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं इस आपदा में सहारनपुर के भी मिथुन (32), श्यामलाल (62), धर्मेंद्र (45), विकास (22) निवासीगण मीरपुर थाना फतेहपुर, छुटमलपुर, सुरेंद्र (44) पुत्र तेलूराम निवासी मुजफ्फराबाद, सहारनपुर, सचिन (36) पुत्र विशम्बर निवासी ग्राम गंदेवडा, पोस्ट छुटमलपुर, थाना फतेहपुर लापता हैं। ये सभी वहां पत्थर की तुड़ाई करने गए थे।
विज्ञापन

देहरादून जिला प्रशासन ने इनकी सूची जारी की है। मिथुन के भाई शुभम ने बताया कि उनकी आखिरी बार परिजनों से बात 15 सितंबर की शाम साढ़े सात बजे हुई थी। बादल फटने की घटना के बाद से ही उनका कोई संपर्क नहीं हो रहा। मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें