इमरान मसूद सहित परिवार के छह लोग संक्रमित
सहारनपुर। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद सहित उनके परिवार के छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके चाचा पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद की जांच रिपोर्ट एक दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। इसके बाद ही पूरे परिवार ने कोविड-19 की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को सामने आई। डीएम अखिलेश सिंह ने कांग्रेस नेता के परिवार के लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
कोरोना के कारण महिला की मौत
एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। कई दिन पूर्व उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी की तरफ से जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई।