फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हत्या में बाप-बेटे समेत एक ही परिवार के छह दोषियों को आजीवन कारावास

Sat, 21 Jun 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के अमोली गांव के धीर सिंह हत्याकांड के मामले में 12 साल बाद बड़ा फैसला आया है। अदालत ने बाप-बेटे समेत एक ही परिवार के छह लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। दोषियों पर 1.62 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। अमोली गांव के रहने वाले शिवलाल ने चार मई 2013 को रामपुर मनिहारान थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि बच्चों के बीच आपस में मारपीट हो जाने के कारण परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान मांगा उर्फ मांगेराम ने अपने भाई राजेश, राजेंद्र, बेटे प्रदीप, प्रवीण और सविता पत्नी राजेश के साथ मिलकर घर में हमला कर दिया था। हमले में शिवलाल का भाई धीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला तभी से अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन की अदालत में विचाराधीन था।
बचाव की पक्ष की तरफ से अदालत में कई दलीलें दी गईं। तर्क दिया गया कि घटना का कोई उद्देश्य नहीं था। अभियुक्तों को धीर सिंह के मारने पर क्या लाभ होता, यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में अभियुक्तों को दोषमुक्त किया जाए। इसके अलावा बचाव पक्ष की तरफ से कई पुराने केसों को भी आधार बनाते हुए उनका उदाहरण दिया गया।
इस पूरे प्रकरण में सात गवाह थे, जिनकी गवाही अहम रही। अदालत ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर सभी छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक लाख 62 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें