फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर स्टेशन के लिए चुहुडपुर कलां में छह बीघा जमीन चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। हर साल गर्मी के मौसम में आग की विभिषिका का दंश झेलने वाले घाड़ क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही फायर स्टेशन बनाने की मांग पूरी होने वाली है। एसडीएम ने गांव चुहड़पुर कला में छह बीघा भूमि फायर स्टेशन की स्थापना के लिए चिह्नित की है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि घाड़ क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से फायर स्टेशन की स्थापना की मांग चली आ रही है। समूचे घाड़ में गर्मी के मौसम में अग्निकांडों का सिलसिला शुरू हो जाता है जिसमें गांव के गांव जलकर नष्ट हो जाते हैं। एसडीएम बेहट दीप्ति देव ने बताया कि गांव चुहड़पुर कलां में छह बीघा भूमि फायर स्टेशन के लिए चिह्नित कर ली गई है। शासन से स्वीकृति होते ही फायर स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी ने बताया कि उनके द्वारा फायर स्टेशन बनाने का मुद्दा विधानसभा में भी कई बार उठाया गया था जिस पर विगत वर्ष इसको बनाए जाने के लिए बजट तो स्वीकृत हो गया था परंतु भूमि का चयन नही हो पा रहा था। भूमि के चयन के लिए उन्होंने विगत सप्ताह जिलाधिकारी से भी मुलाकात की थी। इस पर डीएम के द्वारा एसडीएम बेहट को भूमि तलाश करने के लिए आदेशित किया गया था। जबकि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है उनके द्वारा घाड़ में फायर स्टेशन बनाने की मांग की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री ने ये सौगात घाड़वासियो को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें