फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसआईआर की प्रक्रिया हुई आसान, जारी किया लिंक

Sun, 23 Nov 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को मतदाताओं के लिए आसान बनाने जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने लिंक जारी किया है। लिंक के जरिए कोई भी मतदाता, जो 2003 में मतदाता रहा हो अपना नाम आसानी से खोज सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किए गए पोर्टल के माध्यम से 2003 की मतदाता सूची में नाम आसानी से खोजा जा सकता है। इस सुविधा से एक क्लिक के माध्यम से जानकारी को प्राप्त की जा सकती है। इससे जहां पारदर्शिता बढे़गी, वहीं चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना आसान होगा, साथ ही एसआईआर की प्रक्रिया में भी आसानी से पूर्ण की जा सकेगी। लिंक जारी करने का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को निस्तारित कर चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी को बढ़ाना है।
उन्होंने 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE लिंक का उपयोग करने की अपील संबंधित मतदाताओं से की। इसके अलावा चुनाव संबंधी समस्त जानकारियां भी लिंक से प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें जनपद के नाम के बाद विधान सभा का नाम डालना होगा। उसके बाद विधानसभा में सभी बूथों की सूची खुलेगी।
विज्ञापन

इसको सेलेक्ट करते ही समस्त जानकारियां मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि आयोग का यह कदम न केवल मतदाता सूची को अपडेट करने में सहायक होगा, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें