फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर अभियान वोट काटने की साजिश : अखिलेश

Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
अंबाला रोड ​स्थित सभागार में पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप के वर-वधु को आशीर्वाद देते पूर्व मुख्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को जिले में विभिन्न समारोह में शरीक हुए। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर अभियान से वोट काटने की साजिश की जा रही है।
विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में अखिलेश यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आरोप लगाया कि सरकार ने पूरा बाजार कुछ चुनिंदा लोगों को दे दिया है। सरकार ने इन्वेस्ट इंडिया, स्किल इंडिया जैसे नारे तो दिए, लेकिन इनका असर धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा। महंगाई और बेरोजगारी की बात करने पर भाजपाई झुंझला जाते हैं।
विज्ञापन

टैरिफ लगने से देश के उद्योग और धंधों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। रुपया गिरते-गिरते 90 रुपये प्रति डॉलर को पार कर गया है। जो लोग यह कहते थे कि रुपये के गिरने से सरकार गिरती है। वह आज इसके फायदे गिना रहे हैं। भावनाओं से सरकार चलाने वालों को जागरूक जनता बदल देगी।
एसआईआर पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभियान में पर्याप्त बीएलओ नहीं लगाए गए हैं। उन्हें अच्छी तरह से ट्रेनिंग नहीं दी गई। वह फार्म नहीं भर पा रहे हैं। कई बीएलओ ने दबाव के चलते आत्महत्या भी कर ली। जागरूक जनता को बधाई है कि उन्होंने फार्म को भरकर जमा किए हैं, लेकिन करोड़ों मतदाता ऐसे हैं जो बाहरी प्रदेशों और विदेश में हैं। एसआईआर वोट बनाने के बजाए वोट काटने का अभियान है।
विज्ञापन

सरकार ने पहले आधार को अनिवार्य किया। अब उसे मानने से इंकार कर रही है। इस मौके पर सांसद इकरा हसन, हरेंद्र मलिक, विधायक आशु मलिक, उमर अली खान, नाहिद हसन, अतुल प्रधान, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, वरिष्ठ सपा नेता रुद्रसेन, पूर्व विधायक माविया अली, मनोज चौधरी, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा, अमित गुर्जर, जमाल साबरी, पाली कालरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें