फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे शहर में सन्नाटा, कर्मयोद्धा करते रहे ड्यूटी

विज्ञापन
पेयजल की लीकेज पाइप को ठीक करते नगरपालिका के कर्मचारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
नौशाद उस्मानी
विज्ञापन

देवबंद। कोरोना संक्रमण के मामले में बेहद संवेदनशील हो चुके शहर को पूरी तरह सील करने के बाद सड़कों पर सन्नाटा है। वहीं, जरूरतमंदों की मदद के लिए कर्म योद्धा समर्पण भाव से ड्यूटी दे रहे हैं। हॉट स्पॉट एरिया मोहल्ला खानकाह और किला में नगर पालिका और आपूर्ति विभाग सहित अन्य टीमें लोगों की जरूरतों को पूरा करने में लगी हैं। शहर के मोहल्लों की तमाम गलियों और मुख्य मार्गों को बैरियर लगाकर बंद किया गया है। पुलिस टीमें हॉट स्पॉट इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रख रही हैं। पेश है शहर के हालात पर रिपोर्ट...।
दारुल उलूम क्षेत्र में सन्नाटा, ड्रोन कैमरों से निगरानी
नगर का मोहल्ला खानकाह हॉट स्पॉट घोषित हैं। इसी में इस्लामी तालीम का सबसे बड़ा मरकज दारुल उलूम और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया भी है। हॉट स्पॉट होने के कारण लेकिन यहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में यहां चौबीस घंटे आवाजाही रहती थी। यहां सभी रास्तों को प्रशासन ने सील किया हुआ है। सड़क पर पुलिस गश्त कर रही है और ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

साहब बच्ची के लिए दूध चाहिए
प्रशासन की डोर टू डोर दूध, खाद्य सामग्री, फल आदि की व्यवस्था पर पूरी तरह अमल न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। खानकाह में रहने वाले मोहम्मद समी की बच्ची भूख से तड़फ रही थी। घर में दूध नहीं था। इसके बाद उसने एसडीएम को फोन कर दूध न होने की बात कही। इस पर एसडीएम ने उससे कहा कि वे एरिया में स्थित दूध वाले से कहे कि दुकान खोलकर दूध दें। इसके बाद बच्ची के लिए दूध मिल पाया।
पालिका कर्मियों ने टंकी को ठीक किया
एमबीडी चौक पर लगे बैरियर पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात थे। इसी जगह लगी पानी की टंकी पिछले काफी समय से खराब थी। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को पानी के लिए परेशानी हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे ठीक किया। ताकि गर्मी में पुलिसकर्मियों को पानी के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

बैंक, एटीएम और मेडिकल स्टोर भी रहे बंद
सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न रखने के चलते प्रशासन के आदेश पर शनिवार शहर के सभी बैंक और एटीएम बंद रहे। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक और एटीएम बंद होने से लोग प्रतिदिन के इस्तेमाल में आने वाले सामान की खरीददारी भी नहीं कर सके। उधर, मेडिकल स्टोर बंद रखने से लोगों को दवा नहीं मिल पाईं। कुछ लोगों ने जान पहचान वालों से फोन कर मद्द भी मांगी, लेकिन दवा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें